हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव धनोरा के जंगल में 4 दिन पहले मिले शव की शिनाख्त ऋषिपाल सिंह पुत्र जसवंत के रूप में हुई है जोकि बिजनौर के जनपद नूरपुर क्षेत्र के गांव दरियापुर का रहने वाला था। मृतक घटना से एक दिन पहले लापता था जिसकी परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है जिसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बस के टिकट से ऋषि पाल की शिनाख्त की है।
बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव धनोरा के पास मेरठ बुलंदशहर हाईवे किनारे खेतों में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। शव के पास एक बस का टिकट भी पुलिस को जांच के दौरान मिला जिसके आधार पर पुलिस ने युवक की शिनाख्त की है। जानकारी मिलने पर परिजनों को पुलिस ने ऋषि पाल के शव को सुपुर्द कर दिया जिसके बाद स्वजन लौट गए। फिलहाल ऋषि पाल के हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स ने शुरू की FREE होम डिलीवरी: 8630009590

























