हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एस0एस0वी0इण्टर कॉलिज में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला आबकारी अधिकारी प्रकाष सिंह एवं विशिष्ट अतिथि आबकारी निरीक्षक हापुड़ गोपाल श्रीवास्तव, आबकारी निरीक्षक वी0के0 सिंह रहे। छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने कहा कि आज देश के दो महान सपूतों का जन्म दिवस है। यह दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण है महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदशों पर चल कर हम देश को उन्नति की ओर अग्रसर कर सकते है। आबकारी वी0के0 सिंह कहा कि आज का दिवस नशामुक्ति दिवस के रूप में भी मनाया जाता हैं। हम आज इस बात की शपथ लेते हैं कि हम किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेगें। गोपाल श्रीवास्तव ने कहा कि जय जवान जय किसान एवं अहिंसा के सिंद्वात के आधार पर समाज एवं देश का विकास सम्भव है।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक कुलंवत आनन्द, अनिल कुमार गुप्ता,डॉ हरिश चन्द सिंह,अदनान अहमद, मनोज सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जीवन एवं आदशों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने कहा की सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि महापुरूषों के जन्म दिन मनाने का आशय होता है कि हम उनके सिंद्वातों को अपने जीवन में अपनाए। आशा है कि हम सभी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदशों को अपने व्यवहार में शामिल करेगें। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश्वर सिंह, मंयक शुक्ला, डॉ कपिल बिसला, प्रमोद त्यागी, भारत भूषण वत्स, महेश सैनी, निलिमा वर्मा, डॉ सीमा निगम, विधि,माया देवी आदि के साथ समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























