👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सिंभावली शुगर मिल के अधिकारियों की मुश्किलें जल्द बढ़ सकती हैं। चीनी मिल के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। साल 2016 और 2019 में दर्ज मुकदमों में पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। बताते चलें कि साल 2016 और 2019 में मूल्य गन्ना भुगतान नहीं किए जाने को लेकर जिलाधिकारी के आदेश पर सिंभावली शुगर मिल के अधिकारियों के खिलाफ तीन रिपोर्ट दर्ज की गई। सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509





























