हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के आवाह्न पर रविवार को गांधी जयंती पर आर्य समाज हापुड़ के सदस्यों ने पैदल मार्च किया और उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग की।मांग के समर्थन में आर्य बंधुओं ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया।आर्य समाज के संरक्षक आनन्द प्रकाश आर्य ने बताया कि शराब बंदी के लिए प्रदेश की आर्य समाज 2015 से संघर्ष कर रही हैं।2016 में हापुड़ आर्य समाज ने अनशन,धरना,प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन दिया था।शराब सभी बुराइयों की जड़ है।समाज में जो अनैतिक कार्य होते है उसमें शराब विशेष कारण रहता है।सभी प्रकार के अपराधों की जननी मुख्यरूप से शराब सरकार से मांग है कि प्रदेश में तुरंत शराब बन्द की जाए।
शराबबंदी के लिए ज्ञापन देने में मुख्यतः प्रधान पवन आर्य,सरक्षक आनंद आर्य ,मंत्री सन्दीप आर्य,महिला प्रधान वीना आर्य,पुष्पा आर्य,मंजुला आर्य,मंगल सेन गुप्ता,सुरेन्द्र कबाड़ी,सुरेश सिंघल,सुरजीतसिंह, मुकेश ग़ोयल आदि थे।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261

































