हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): रविवार को कांग्रेसजन नगर पालिका परिषद स्थित गांधी पार्क में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और बापू को अपनी श्रद्धांजलि दी।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि गांधी जी भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम दिलाकर पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया था।
इस दौरान कांग्रेसी अरविंद शर्मा, रामप्रसाद जाटव, सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, रघुवीर सिंह, डॉक्टर आशाराम शर्मा, खालिद खान, ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी, आईसी शर्मा, अतिकुर रहमान, विक्की शर्मा, यशपाल ढिलौर, हसन आतिफ, निसार खान, गौरव गर्ग, सिराजुद्दीन, गुलफाम कुरैशी, आकाश कुमार, धर्मेंद्र कश्यप, शादाब मलिक, मास्टर जहीर अहमद, सचिन कुमार, प्रेम शर्मा, जस्सा सिंह, इंद्रराज बांगा, शादाब सैफी, गौतम, विनोद कर्दम, भरतलाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह, अब्दुल कलाम, कुसुम लता, अनूप कर्दम, सविता गौतम, फरदीन, सुखपाल गौतम, ऐजाज अहमद, चंदन शर्मा आदि लोग मौजूद रहें।
VIDEO: घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554

































