हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने यह कह कर रालोद को झटका दिया है कि वह सेवानिवृत्त के बाद किसी राजनीतिक दल में नहीं जाऊंगा और न ही चुनाव लडूंगा। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह सेवानिवृत्त के बाद रालोद के टिकट पर कैराना संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेगे।
राज्यपाल सत्यपाल मलिक हापुड़ के पास के गांव उबारपुर में जिला पंचायत सदस्य सिमरन चौधरी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। मेघालय के राज्यपाल ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ छलावा किया है जो किसान हित की बात करेंगा वह उसके साथ रहेंगे। वह किसानों पर दर्ज मुकद्दमे वापिस कराने, एमएसपी कानून बनाने तथा गन्ने के बकाया का भुगतान दिलाने के लिए किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला कर लड़ाई लडूंगा। उन्होंने सेवानिवृत्त के बाद कश्मीर पर किताब लिखने की घोषणा की।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स ने शुरू की FREE होम डिलीवरी: 8630009590

























