👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली पुलिस ने सब्जी विक्रेता नदीम की हत्या करने के तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मामले में कार्रवाई शुरु कर दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अब्दुल पुत्र रफीक, तस्लीम व नईम पुत्र तैय्यब निवासीगढ़ आदर्श नगर गढ़ हैं। बता दें कि हाल ही में गढ़ के आदर्श नगर निवासी नदीम ठेले पर सब्जी बेचता था जिसकी हाल ही में बैट्री चोरी के शक में कुछ आरोपियों ने पीटपीटकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु की और तीनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया।





























