हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त गढ़मुक्तेश्वर नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी के नेतृत्व में किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम बूथ संख्या 321 में कमलावती मदनलाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे गढ़ नगर में 1000 पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक भाटी, सचिन चौधरी, विद्यालय प्रिंसिपल ज्ञानेंद्र चौहान, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु दीक्षित, चेतन चौहान, नगर महामन्त्री दीपक शर्मा, दीपक गौड़, अर्जुन शर्मा, करन गौतम, सोनू वर्मा, जयवर्धन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
































