हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार आवास विकास कॉलोनी में टूटी पुलिया की चपेट में आकर शुक्रवार रात को एक बच्चा अचानक गिर गया। इस दौरान बच्चे को काफी चोटें आई हैं जिसे छह टांके आए हैं। स्थानीय लोगों में लापरवाह ठेकेदार और विभाग को लेकर रोष व्याप्त है।
आपको बता दें कि हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एक संजय विहार कॉलोनी में टूटी हुई पुलिया से आए दिन हादसे हो रहे हैं। यहां वाहन अटक जाते हैं। टूटी हुई पुलिया के कारण एक 10 वर्षीय बच्चा अचानक गिर गया जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने संभाला और चिकित्सक के पास ले गए जहां उपचार के दौरान बच्चे को छह टांके आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया टूटी हुई है जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।
































