हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के हापुड नगर अध्यक्ष राजबीर भाटी की बाइक फ़्री गंज रोड पर सहकारी बैंक के निकट से गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी चली गई।किसान नेता गांव श्यामपुर से मोटरसाइकिल पर हापुड आए थे और बाइक फ्रीगंज रोड पर सहकारी बैंक के पास खड़ी करके थोड़ी देर के लिए कचहरी में गये। वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल ग़ायब थी काफ़ी ढूँढने के बाद भी नहीं मिली जिसकी तहरीर थाने में दे दी है।किसान नेता का कहना है कि मेरी या तो मोटरसाइकिल मुझे दिलाओ और चोरों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करो नहीं तो शुक्रवार को किसान थाने पर भाकियू अराजनीतिक अनिश्चित क़ालीन धरना प्रदर्शन करेगी।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























