हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल में वैसे तो मरीजों के इलाज के लिए एक रुपए की पर्ची बनाई जाती है। एक रुपए में इलाज, दवा, जांच की सुविधा मिल रही है लेकिन यदि यहां कोई किसी वाहन से आता है तो उसे इसके लिए पांच रुपए से 20 रुपए तक पार्किंग शुल्क अदा करना होगा। एक तरफ तो सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी ने हाल ही में कहा था सरकारी अस्पतालों में पार्किंग सुविधा का कोई प्रावधान नहीं है। सीएमओ ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए थे लेकिन अभी भी जिला चिकित्सालय हापुड़ के नाम पर लोगों से पार्किंग वसूली जा रही है। साइकिल के लिए पांच रुपए, स्कूटर, मोटरसाइकिल के लिए 10 और गाड़ी के लिए 20 रुपए पार्किंग के लिए जा रहे हैं।
सरकार की मंशा है कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे। इसके लिए सरकारी अस्पताल में एक रुपए की पर्ची पर मरीजों को उपचार दिया जा रहा है लेकिन यहां आने वाले मरीजों से पार्किंग शुल्क के नाम पर पर्ची के दाम से 20 गुना ज्यादा तक शुल्क लिया जा रहा है। एक तरफ सीएमओ का कहना है कि पार्किंग वसूली का कोई प्रावधान नहीं है तो वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ प्रदीप मित्तल का कहना है कि जिला अस्पताल में वाहनों की हिफाजत और अस्पताल के सौंदर्यीकरण के लिए पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























