हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को पांच प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एचपीडीए की कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मचा रहा।
एचपीडीए ने राकेश कुमार द्वारा वैठ मोड़ के सामने एनएच-9 सरूरपुर सिंभावली में लगभग 2,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, हाजी शादाब द्वारा गांव बक्सर में हाजीपुर रोड पर लगभग 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, ऋषिपाल सिंह, हाजी राशिद, हाजी फुरकान तथा हाजी निजामुद्दीन द्वारा बक्सर में हशुपुर रोड पर लगभग 8,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, सुरेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा गांव गढ़बांगर मेरठ रोड गढ़मुक्तेश्वर में लगभग 6,500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ एचपीडीए ने बुलडोजर चलाया और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। अभियान में प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता मोहम्मद हारुन, सुभाष चंद्र चौबे आदि उपस्थित रहे।
पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव दसवीं के छात्र का निकला
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रेलवे लाइन के किनारे पिलर संख्या- 11 के पास शुक्रवार को मिले शव की पहचान…
Read more
























