VIDEO: हापुड़ में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के धनोरा कट के पास गुरुवार की सुबह खेतों में शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला मेरठ बाईपास पर हाईवे के पास स्थित धनोरा कट के पास बाजरे के खेत का है। जब गुरुवार की सुबह एक ग्रामीण दिनेश खेतों पर पहुंचा तो वहां अज्ञात शव देखकर वह दंग रह गया। दिनेश ने देर किए बिना ग्राम प्रधान को मामले से अवगत कराया जिन्होंने पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। साथ ही शव की शिनाख्त की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने बताया कि शव की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है जो किसी पुरुष का है। शव के गले और हाथों पर चोट के निशान हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।








Related Posts

किशोरी को बेचने के आरोप में मां व अधेड़ पर मुकदमा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को बेचने के आरोप में गढ़ पुलिस ने…

Read more

मोदी की सभा में शामिल होने हापुड से गये भाजपाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को मेरठ में आयोजित जनसभा में शामिल होने के हापुड से अनेक भाजपाई बसों से मेरठ गये।ये बसे जनपद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किशोरी को बेचने के आरोप में मां व अधेड़ पर मुकदमा

किशोरी को बेचने के आरोप में मां व अधेड़ पर मुकदमा

मोदी की सभा में शामिल होने हापुड से गये भाजपाई

मोदी की सभा में शामिल होने हापुड से गये भाजपाई

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर
error: Content is protected !!