हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में बुधवार को उत्तराखंड पुलिस ने दबिश दी जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। उत्तराखंड पुलिस ने लूट की घटना में लिप्त बदमाशों की तलाश के लिए पिलखुवा के कई मोहल्लों में दबिश दी। बता दें कि पिछले दिनों उत्तराखंड के देहरादून में हुई लूट की घटना के तार जनपद हापुड़ के पिलखुवा से जुड़े हुए बताया जा रहे हैं जिसके चलते उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर पिलखुवा के मोहल्ला गढ़ी, सद्दीकपुरा समेत कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625


























