हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ नगर में नवरात्रों की धूम मची है और पूरा नगर भक्ति रस में डूबा है। भोर होते ही नगर की सड़कें मां भगवती की जय के उद्घोष से गूंज उठती है।
मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी की पालकी की प्रभात फेरी गुरुवार को छोटी मंडी, बड़ी मंडी, कटरा, बूरा बाजार, कसेरठ बाजार, कोठी गेट, माता मौहल्ला, बुर्ज मौहल्ला से धूमधाम के साथ निकली और मां चंड़ी के भक्तों ने पालकी का पूजन किया और मां से आशीर्वाद लिया। नगर भ्रमण के बाद पालकी ने श्री चंडी मंदिर पर विश्राम किया।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*


























