VIDEO: नदीम के हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी नदीम की हत्या के आरोपी फिलहाल फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कुछ लोगों ने मुकदमा वापस न लेने पर मृतक के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद सभी गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन कर मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस की कार्रवाई जारी है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे मोहल्ला निवासी सब्जी विक्रेता नदीम की मोहल्ले के कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने नयूब, तस्लीम, अब्दुल और इरशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों का आरोप है कि सोमवार की देर रात कुछ अज्ञात लोग घर पहुंचे और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। जब परिजनों ने मुकदमा वापस लेने से इंकार कर दिया तो अंजाम भुगतने की धमकी भी दी जिससे गुस्साए परिजन मंगलवार को गढ़ कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।








Related Posts

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट
error: Content is protected !!