हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर के रहने वाले सैनिक 27 वर्षीय सुमित पटेल की फतेहगढ़ में पैरा कमांडो की ट्रेनिंग लेते समय तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उनकी मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एयर लिफ्ट कर लखनऊ में सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया। सुमित पटेल पुत्र राजपाल सिंह तीन भाईयों में सबसे बड़े भाई थे। सुमित के बाकी दो भाई भी फौज में है। बुधवार को सुमित का पार्थिव शरीर गांव मुबारिकपुर सलामतपुर लाया गया जहां लोगों ने नम आँखों के साथ सुमित गुर्जर को श्रद्धांजलि दी। सैनिक सम्मान के साथ सुमित का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोगों ने सुमीत कुमार अमर रहे के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। विदाई देने के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे जहां तक नजर गई वहां अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ नजर आ रही थी। सुमित की माता ने भले ही अपने एक बेटा खो दिया हो लेकिन उन्हें गर्व है कि उनके बेटे ने देश की सेवा की। सुमित की माता ने सभी से अपील की कि अपने बेटे को देश की सेवा के लिए जरुर भेजें।
सुमित साल 2014 में राजपूत रेजिमेंट में सिपाही के पद पर सेना में भर्ती हुए थे जो फतेहगढ़ में पैरा कमांडो की ट्रेनिंग ले रहे थे। 19 सितंबर को 20 किलो वजन के साथ 20 किलोमीटर की दौड़ के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिन्हें तत्काल हेलीकॉप्टर से लखनऊ के सेना अस्पताल में लाया गया। सोमवार यानी 26 सितंबर को सुमित गुर्जर का निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को सुमित का पार्थिव शरीर गांव मुबारिकपुर सलामतपुर लाया गया जहां नम आंखों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पिता राजपाल का एक सहारा जरुर चला गया लेकिन पिता को गर्व है कि उसका बेटा देश की सेवा कर रहा था और दुश्मनों को माकूल जवाब देने के लिए वह ट्रेनिंग ले रहा था।
सुमित की एक बेटी और एक बेटा है। दोनों बच्चों को इस बात का अहसास नहीं है कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने भी सुमित के परिजनों को सांत्वना दी। सुमित को नम आंखों के साथ सलामी दी गई और सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ।
CBSE: 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान यानि फिजिक्स की परीक्षा…
Read more
























