हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने बुधवार को स्पष्ट कहा कि प्रदेश हाई कमान के निर्देश है कि निकाय चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा, जो जिताऊ हों और सबकों साथ लेकर चलने की क्षमता हो।
भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा बुधवार को भाजपा के जिला दफ्तर पर जिला पदाधिकारियों व संयोजकों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य मिशन-2024 है। मिशन को ध्यान में रखत हुए भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव फतह करने की रणनीति बनाई है।
बता दें कि जनपद हापुड़ में स्थानीय निकाय पिलखुवा, हापुड़, बाबूगढ़ व गढ़मुक्तेश्वर में सभासदों व चेयरमैन का चुनाव होना है। हापुड़ नगर पालिका का गत चुनाव नाम मात्र वोटों से जीता गया था जबकि तीन अन्य निकायों विपक्षी विजयी हुए थे। इस बार भी बसपा, सपा से कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। भाजपा चारों निकायों में सभासद व चेयरमैन पद हेतु प्रत्याशियों को खोज रही है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*


























