👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने पुलिस बल और अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हापुड़ की गढ़ रोड, तहसील चौराहा समेत विभिन्न मार्गों पर एएसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने बारिकी से कानून व्यवस्था को परखा और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।
























