हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बिजली विभाग की विजीलैंस टीम पर किसानों के शोषण व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि विजीलैंस टीम ने अपने बर्ताव में सुधार नहीं किया तो किसान 6 अक्तूबर को बिजली दफ्तर पर धरना, प्रदर्शन करेंगे।
संस्था के जिलाध्यक्ष पवन हुण ने बताया कि विजीलैंस टीम किसानों के यहां छापामारी कर बिजली चोरी के झूठे मुकद्दमे दर्ज कर किसानों को परेशान कर रही है। यदि किसानों का उत्पीड़न व शोषण बंद नहीं हुआ तो 6 अक्तूबर को किसान प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर किसान राधेलाल त्यागी, इंद्रपाल यादव, सुधीर त्यागी सुधाकर, महताब आदि उपस्थित थे।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*


























