हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में जाकर अभियान चलाया और ग्राहकों को जागरूक किया। साथ ही संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैंक और एटीएम के आसपास घूम रहे संदिग्ध की तलाशी ली और बेवजह बैंक, एटीएम के आसपास ना घूमने की सलाह दी।
दरअसल बैंक और एटीएम के आसपास लगातार कुछ संदिग्ध घूमते हैं जो कि उपभोक्ताओं को अपना निशाना बनाते हैं। ऐसे में बाबूगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मौजूद बैंकों और एटीएम के आसपास चेकिंग अभियान चलाया और बेवजह घूमने वालों को कड़ी चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस ने बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों व गार्डों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























