👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की कुचेसर रोड पर स्थित देवी माता मंदिर कुचेसर पर नवरात्रि की साते व आठे को मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर है। भक्त दूर-दूर से आकर मैय्या का आशीर्वाद लेते है।
देवी माता मंदिर कई वर्षों पुराना बताया है जिसकी मान्यता है कि यहां पर जो भी नि:संतान दम्पत्ति आते हैं मैय्या उसकी जरूर सुनती है और झोली भर देती हैं। वहीं हर वर्ष की भांति इस बार भी मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है।
नवरात्रि की साते और आठे को यहां पर मेले का आयोजन किया जाएगा जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।























