हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित मां चंडी मंदिर में सोमवार की रात को विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। जागरण में मैया को भोग लगाया गया जिसे भक्तों को वितरित किया गया।
श्री मां चंडी मंदिर सेवा समिति तथा श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के तत्वावधान में श्री चंडी मंदिर के परिसर में सत्य प्रकाश शर्मा एंड पार्टी द्वारा मैया का गुणगान किया गया। ज्योति प्रचंड के पश्चात मैया के भजन गाए और श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर हापुड़ के सत्य प्रकाश शर्मा, बुलंदशहर की रेशू पायल, मुरादाबाद की टीशा अरोड़ा के भजनों पर माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर झांकियां भी निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रही।
ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…
Read more
























