VIDEO: मां भगवती की पूजा अर्चना हेतु श्रद्धालु उमड़े










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सोमवार से नवरात्रि प्रारंभ होते ही श्रद्धालुओं का सैलाब पहले दिन मां भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के लिए नगर के मंदिरों की ओर दौड़ पड़ा। मां भक्तों ने मां भगवती के प्रथम स्वरूप की पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण और परिवार में सुख समृद्धि की कामना की मंदिरों को विशेष रोशनी आदि से सजाया गया।
नवरात्रों के प्रथम दिन मां के भक्तों ने व्रत रखा और बड़ी संख्या में भक्तों जिनमें महिलाएं, पुरुष, युवक व युक्तियां शामिल थे, पूजा सामग्री के साथ नंगे पैर मंदिर पहुंचे। हापुड़ की सिद्ध पीठ मां चंडी मंदिर में भक्तों ने मां को दुग्ध अभिषेक किया और पूजा अर्चना की।
हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर मां पथवारी का सैकड़ों वर्ष पुराना मंदिर है। इस सिद्ध पीठ पर भी महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और मां से आशीर्वाद मांगा मान्यता है कि मां पथवारी पर नियमित शीश झुकाने से मान्यता पूर्ण होती है।
हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर श्री मनसा देवी मंदिर स्थापित है जिसकी मान्यता अनादि काल से चली आ रही है। नवरात्रों के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना की ओर मां को मीठा पान फल तथा पकवान अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने मां भगवती से आशीर्वाद मांगा।








Related Posts

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधान सभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक असलम चौधरी समाज वादी पार्टी से एक बार फिर प्रत्याशी हो सकते है।उन्होने लखनऊ में समाजवादी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा
error: Content is protected !!