हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों से भक्त दिल्ली में स्थित मां कालकाजी मंदिर से ज्योत लेकर आ रहे हैं। ज्योत लाने का यह सिलसिला पिछले दो-तीन दिनों से जारी है। बता दें कि सोमवार यानी 26 सितंबर से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। ऐसे में भक्त दुर्गा मां के नौ स्वरूपों की पूजा आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। नवरात्र के दौरान मां की पूजा करने का विशेष महत्व है। ऐसे में कुछ भक्त दिल्ली के कालकाजी मंदिर से ज्योत लेकर आते हैं और नवदुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं। भक्तों की आस्था का सैलाब सड़कों पर उमड़ रहा है। श्रद्धालु मां के भजनों पर नाचते गाते यह ज्योत लेकर आ रहे हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान मां की आराधना करने से मैय्या प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करती हैं।


























