👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के वार्ड नंबर 36 के हालात क्या है? यह आप तस्वीरों में ही देख सकते हैं जहां गंदगी, आवारा कुत्ते, सड़क का मुद्दा जोर-शोर से गरमाया। स्थानीय लोगों ने इस दौरान अपनी बात को रखते हुए बताया कि क्षेत्र में सफाई प्रतिदिन नहीं होती। आवारा कुत्तों का खतरा हर समय मंडराता रहता है। जगह-जगह से सड़कें क्षतिग्रस्त हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
बता दें कि हापुड़ के वार्ड नंबर 36 में मोहल्ला चाहशोर, खिड़की बाजार ब्रह्मनान, बराही मोहल्ला, चाहकमाल, कानूनगोयान, सराय कानून गोयान, पुराना बाजार, शकरकुई, नवीकरीम आंशिक मोहल्ले हैं। जहां के लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा।
























