हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के साथ-साथ पूरे प्रदेश में भू माफिया अवैध रूप से कॉलोनिया काट रहे हैं जिस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अब अनियोजित ढंग से कॉलोनियों ना काटी जाए। इसे रोकने के लिए विभाग को भूमाफियाओं पर शिकंजा कसने की जरूरत है।
दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नेशनल अर्बन प्लैनिंग एंड मैनेजमेंट कॉन्क्लेव के विशेष सत्र में बोल रहे थे जहां उन्होंने कहा कि अनियोजित कॉलोनीया ना बसाई जा सके। इसे रोकने के लिए शिकंजा कसने की जरूरत है।
बताते चलें कि जनपद हापुड़ में भी बड़े स्तर पर अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं जहां विभागों की लापरवाही से भू माफियाओं के इरादों को बल मिल रहा है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























