हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में हुई भारी वर्षा व आए चक्रपात से शहरी व ग्रामीण इलाकों से भारी नुकसान की खबरें आ रही है। खेतों में कई फुटों पानी खड़ा होने से बंद गोभी व धान की फसल बर्बाद हो गई है तथा अनेक कच्चे मकान गिर गए है। सम्पर्क मार्गों के टूटने तथा मार्गों पर पानी खड़ो होने से यातायात सम्पर्क टूट गया है। अनेक स्थानों पर पेड़ टूट गए हैं तथा उखड़ गए है। जिला प्रशासन ने लेखपालों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।
जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र तथा हापुड़ व धौलाना तहसील में धान की भरपूर फसल होती है। जनपद में धान की कटाई शुरु हो चुकी थी। खुले बाजार में किसान को धान का मूल्य एमएसपी से 80 प्रतिशत अधिक मिलने से किसानों के चेहरे खिले थे, परंतु वर्षा ने बंद गोभी व धान उत्पादकों को मायूस कर दिया है।
जनपद का शायद की ऐसा कोई गांव बचा हो, जहां पानी न भरा हो, परंतु गांव काठीखेड़ा चारों ओर पानी से घिरा होने तथा गांव नवादा व सादिकपुर के रेलवे अंडरपास पर कई-कई फुट पानी खड़ा होने से यातायात सम्पर्क टूट गया है। हापुड़ के शक्तिनगर, धौलाना के कुरैशियान मौहल्ला, गांव लालपुर में कई मकानों में दरार आने, दीवारें व छतें गिरने से असहाय लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। रविवार की शाम तक बारिश के आसार बने रहने से किसान मायूस है।
Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035


























