👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में साइबर सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक व जनपदीय साइबर सेल टीम ने शुक्रवार को सरस्वती बाल मंदिर स्कूल में आयोजित कार्यशाला में अध्यापकों, विद्यार्थियों व स्कूल के समस्त स्टाप को साइबर क्राइम सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया गया।साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई व वित्तीय लेनदेन में बरती जाने वाली सावधानी एवं अन्य साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए गए।
इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700

























