हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बंदरों के हमले से हर कोई परेशान है। ऐसे में श्रीनगर में नगर पालिका परिषद हापुड़ ने बंदर को पकड़ने के लिए जाल लगाया था जिसमें गुरुवार की दोपहर तक करीब आठ बंदरों को पकड़ लिया गया। बंदरों को पकड़ने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर समेत विभिन्न इलाकों में बंदरों के उत्पात से हर कोई परेशान है। यह बंदर कभी भी हमलावर हो जाते हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए नगर पालिका परिषद हापुड़ ने श्रीनगर में जाल बिछाया जहां गुरुवार को करीब आठ बंदर बिछाए हुए जाल में फंस गए। सभासद विशाल गोयल ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए नगर पालिका परिषद हापुड़ के साथ-साथ स्थानीय निवासी मयंक सोलंकी तथा सुशील शास्त्री आदि का सहयोग रहा।

शुद्ध देसी घी की शुरुआत 600 रु प्रति हजार ML से : 9068607739

































