👁 0 views Views
हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 223/2022 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से एक अवैध छुरी बरामद की है।आरोपी गांव बड़ौदा सिहानी का मारूफ है।पुलिस ने मारूफ को जेल भेज दिया।























