👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर हाईटेंशन लाइन का एक तार टूट कर अचानक पेड़ पर गिर गया जिससे पेड़ में आग लगने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया जिसके बाद बिजली कर्मचारियों ने सप्लाई बंद कर तार को दुरुस्त किया और पेड़ में लगी आग को बुझाया गया।
मामला बुधवार का है जब दिल्ली रोड पर अच्छेजा और बाईपास के बीच बिजली का तार अचानक टूट कर पेड़ पर गिर गया। देखते ही देखते स्पार्किंग होने लगी और धीरे-धीरे उसने आग का रूप ले लिया। धमाके के साथ आग लगने की शुरुआत ही हुई थी कि मामले की जानकारी कई विभागों के अफसरों को मिल गई जिन्होंने देर किए बिना पहले तो बिजली सप्लाई बंद की और पेड़ में लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
































