हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हापुड़ जनपद में किसानों का सर्वे कर सत्यापन किया जा रहा है जिसमें किसानों के भू अभिलेख, खसरा और दस्तावेजों को चेक कर सत्यापन किया जा रहा है ताकि लाभार्थी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा सके और कोई भी ऐसा किसान वंचित ना रहे जिसको इस योजना की आवश्यकता है। उप कृषि निदेशक डॉ वी० बी० द्विवेदी ने बताया कि किसानों को इस योजना का लाभ लगातार दिया जा रहा है और सर्वे कर सत्यापन किया जा रहा है।
हापुड़ जनपद में एक लाख से भी अधिक किसानों का सत्यापन होना है जिनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाना है। वहीं कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वे और सत्यापन के दौरान पिछले तीन वर्षों से अब तक करीब 21 सौ किसान ऐसे मिले हैं जिनकी इस योजना के अंतर्गत मृत्यु हो गई है। वहीं ऐसे किसानों की किस्तो को रोक दिया गया है और सर्वे किया जा रहा है कि अन्य किसी मृतक किसान को यह योजना का लाभ तो नहीं पहुंच रहा है।
भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
🔊 Listen to this भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविरहापुड़,सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन लोकहित के तत्वावधान में रविवार को सादकपुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें…
Read more






















