हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में जरा सी बारिश ने कई क्षेत्रों में जलमग्न की स्थिति पैदा कर दी जिससे हापुड़ के विभिन्न इलाकों की सड़कों ने तालाब की शक्ल ले ली। बारिश होने से हापुड़ की फ्रीगंज रोड, चमरी आदि क्षेत्रों में पानी भर गया। बुधवार को कुछ देर के लिए हुई झमाझम बारिश से कचहरी रोड पर पानी भर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने की वजह से यहां पानी भर गया है। वहीं हापुड़ के मोहल्ला चमरी में भी पानी इस कदर भर गया कि छात्रों को मजबूरन जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इस बीच राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बारिश के बाद इस तरह की तस्वीर बनने से लोगों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और जलभराव की स्थिति बन जाती है।
































