VIDEO: आरपीएफ ने मनाया स्थापना दिवस










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में आरपीएफ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान आरपीएफ के जवानों ने एकता की दौड़, स्वच्छता अभियान, योगा और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जिसमें आरपीएफ के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बता दें कि वर्ष 1957 को संसद द्वारा रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम बनाया गया जिसमें सुरक्षा बल का नाम बदलकर रेलवे सुरक्षा बल किया गया। 1965 में से रेलवे सुरक्षा विशेष बल नाम दिया गया और साल 1985 में रेलवे पुलिस बल को केंद्रीय सशस्त्र बल में शामिल किया गया। मंगलवार यानी 20 सितंबर को रेलवे का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर हापुड़ में भी सुरक्षा बल के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
हापुड़ आरपीएफ निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि स्थापना दिवस के दौरान सुबह एकता की दौड़ लगाई गई, प्रकृति को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण किया गया, निरोग रहने के लिए योगा किया गया। जरूरतमंदों के लिए ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। आरपीएफ ने इस दौरान सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि रेलवे सुरक्षा बल की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है जिसके लिए आरपीएफ के जवान तत्पर तैयार हैं।







Related Posts

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सैनी समाज के संगठन सैनी कल्याण विकास समिति, सैनी…

Read more

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

🔊 Listen to this जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड मेंहापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन मिलन क्षेत्र संख्या 5 का क्षेत्रीय अधिवेशन हापुड में 22 फरवरी को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

हापुड़ के चाह कमाल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

हापुड़ के चाह कमाल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
error: Content is protected !!