हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा अपने दफ्तर में रोजाना लगाए जा रहे जनसुनवाई दरबार में लोग निडर होकर पहुंच रहे है और कप्तान लोगों की समस्याओं का हर सम्भव निदान कर रहे है।
बुधवार को जनसुनवाई के दौरान दर्जनों लोग, जिनमें महिलाएं व पुरुष शामिल थे, अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने समस्याओं को सुना और सम्बंधित थाना प्रभारी को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निबटारे को कहा। पुलिस अधीक्षक ने कई मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने का निर्देश दिया।
Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035
























