ठाकुर के प्रति समर्पण ही सच्ची भक्ति










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राजस्थान के गंगानगर की संत प्रवर गोपाल मोहन भारद्वाज जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं को भक्ति रस का रसपान कराते हुए कहा कि ठाकुर के प्रति समर्पण ही सच्ची भक्ति है। ठाकुर ही है, जो विपत्तियों में अपने भक्त की रक्षा करते हैं और मदद करते हैं।
कथावाचक श्री गोपाल मोहन भारद्वाज जी महाराज ने शुक्रवार को श्रद्धालुओं को सुदामा चरित्र, श्री शुकदेव विदाई, परीक्षित मोक्ष कथाओं का वर्णन करते हुए कहा कि श्री कृष्ण सुदामा की मित्रता अमीर गरीब में भेद को मिटाने का संदेश देती है। श्री शुकदेव का चरित्र सर्वथा निष्कलंक है। वे सदा आध्यात्मिकता की साक्षात मूर्ति हैं और उन्होंने असंख्य जीवो का उद्धार किया है। शुकदेव जी भगवत स्वरूप ही हैं।
संत प्रवर ने कहा कि संगत का मानव जीवन पर बड़ा ही प्रभाव पड़ता है जिसकी जैसी संगत होगी, उसके आचार विचार, व्यवहार, सोच व दृष्टि वैसी ही होगी जैसी उसकी संगत होगी। यदि मनुष्य मोक्ष की राप्ती चाहता है तो उसे राजा परीक्षित से शिक्षा लेनी होगी और इस कलयुग में स्वयं को प्रभु को समर्पित करना होगा। यह समर्पण ही मोक्ष के द्वार खोलेगा।
भजन गायक मनु गोपाल भारद्वाज ने गणेश वंदना व हनुमान चालीसा पाठ से कथा शुरू कराई कथा के मुख्य यजमान श्री शांति स्वरूप गोयल, यजमान देवेंद्र कुमार सक्सेना एडवोकेट, प्रदीप सिंघल, राकेश शर्मा, शिवकांत गर्ग, कमल किशोर अग्रवाल, शरद अग्रवाल व बृजेंद्र भाटी दंपत्ति ने सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को संपन्न कराया।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!