VIDEO: हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान जारी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की साल 2022-23 कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे शुरू हुए। बारिश के कारण चुनाव की रफ्तार काफी धीमी रही। 11:00 बजे तक 171 वोट पड़े। उम्मीद है कि दोपहर बाद मतदान रफ्तार पकड़ सकता है जहां शाम 5:00 बजे तक अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे पहले गुरुवार को 59 मतदाताओं ने टेंडर वोट डाले।
चुनाव अधिकारी अताउल रहमान खान और सहायक चुनाव अधिकारी इंतजार अली के मुताबिक कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए 934 मतदाता द्वारा मतदान होना है जिसमें से 59 मतदाताओं ने गुरुवार को टेंडर वोट डाले। मतदान के बाद शनिवार को मतगणना होगी।
आपको बता दें कि कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद के लिए एनुल हक व तेजवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सूरज कुमार व राकेश कुमार तोमर, सचिव पद के लिए नरेंद्र शर्मा व विजय कुमार अग्रवाल, सह सचिव प्रशासन के पद पर मुजीबुर्रहमान व प्रवीण कुमार सिंह, सह सचिव प्रकाशन के पद पर प्रवेश त्यागी व विनोद कुमार, सह सचिव पुस्तकालय के पद पर अमरेश कुमार व जय प्रकाश, कोषाध्यक्ष के पद पर अमित कुमार चीमा व साक्षी आनंद, कनिष्ठ सदस्य के पद पर अभिषेक आजाद, अभिमन्यु सिंह तोमर, भरत कुमार, दीपांशु कनोडिया, डोनिस कुमार जौहरी, हर्षित जिंदल, हैप्पी बंसल, पूजा सिंह, संजय सिंह व सोनू कुमार मैदान में है।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!