हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित साकेत कॉलोनी में गोलियों की तड़-तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। मोहल्लेवासियों और बदमाशों में कई राउंड फायरिंग हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई। बता दें कि मामला सोमवार की देर रात का है जब साकेत कॉलोनी में हथियारबंद कुछ संदिग्ध लोग घुस गए।
इसी बीच कॉलोनी वासियों ने एक दूसरे को मामले से फोन पर अवगत कराया जिसके बाद कॉलोनी में लाइसेंस धारियों ने बदमाशों को ललकारा। खुदको घिरता देख बदमाशों ने कॉलोनीवासियों पर फायरिंग कर दी जिसका मोहल्ले वासियों ने फायरिंग कर जवाब दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई राउंड फायर हुए और बदमाशों को मैदान छोड़कर भागना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























