हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लुटेरों व बाइक चोरों के गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर अनेक मोबाइल लूट की घटनाओं का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट व चोरी के दस मोबाइल, चार बाइक, दो तमंचे व कारतूस तथा दो चाकू बरामद किए है। पकड़े गए बदमाश शातिर अपराधी है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि हापुड़ पुलिस नंगौला के बम्बे पर चैकिंग कर रही थी कि चार बदमाश पुलिस के हाथ लग गए। पकड़े गए बदमाश हापुड़ के मौहल्ला फूलगढ़ी का राजा उर्फ जावेद, कोटला यूसूफ का फैजान, पलवाड़ा बहादुरगढ़ का अरबाज तथा घरोंदा करनाल का अजय है। मोबाइल लूट की घटनाओं के बाद सीसीटीव फुटेज के आधार पर बदमाशों की धर पकड़ के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। पकड़े गए बदमाश बाइक उड़ाने में भी माहिर है। चोरी की बाइकों पर ही मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733






























