👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : भगवा रक्षा वाहिनी के प्रदेश मंत्री प्रवीन शर्मा द्वारा गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से टोल प्लाजा समाप्त करने एवं पुराने टोल प्लाजा से लगभग 50 मीटर आगे बनाये जा रहे 21 लेन के बड़े टोल प्लाजा पर जनहित में तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के सम्बन्ध में केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग नितिन गडकरी के नाम बृजघाट टोल प्लाजा की समाप्ति हेतु माँग पत्र उपजिलाधिकारी महोदय गढ़मुक्तेश्वर को दिया। साथ में एडवोकेट चंद्रशेखर चौहान जिला अध्यक्ष, भगवा रक्षा वाहिनी-हापुड़, पंकज लोधी, एडवोकेट मनोज गोयल, राजा सिंह, विनोद कुमार, दीपक कुमार, आकाश कुमार, एडवोकेट जयनन्द आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।























