👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में नगर पालिका ने कान्हा गौशाला में फागिंग कराई जिससे पशुओं को होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके। आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजीवन राम के दिशा-निर्देशों पर गौशाला में मंगलवार को फागिंग कराई गई। सुपरवाइजर शंकरलाल ने बताया कि पशु में हो रही विभिन्न बीमारियों को देखते हुए यह फागिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया। बीमारियों के संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
































