हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित मेरठ तिराहे के पास एक मयूरी अचानक पलट गई। इससे मयूरी के ऊपर रखा सामान सड़क पर गिर गया। मौके पर मौजूद राहगीरों और यातायात पुलिस की सहायता से मयूरी को सीधा कराया गया। बताया जा रहा है कि मयूरी का चालक बाल-बाल बच गया जिसके पश्चात मयूरी पर सामान रखकर मयूरी चालक गंतव्य की ओर निकल गया।
आपको बता दें कि हापुड़ में मयूरी के जरिए लोगों की जान खतरे में डालकर सामान की सप्लाई की जाती है। मयूरी के ऊपर लंबे-लंबे पाइप रखे जाते हैं जो अक्सर हादसे का शिकार हो जाती है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई ना होने की वजह से इस तरह के हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला मंगलवार का है जब एक मयूरी अचानक मेरठ तिराहा पर पलट गई। मयूरी पर लंबे-लंबे पाइप रखे हुए थे। इस दौरान कुछ मिनटों के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और यातायात पुलिस के कर्मियों ने मयूरी को सीधा कराया जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।





























