👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : हापुड़ में सीएमओ द्वारा साल 2021 में जेम पोर्टल के माध्यम से ब्लैक लिस्टेड कंपनियों से 77 लैपटॉप खरीदे थे। हालांकि कुछ अधिकारी इसे पोर्टल की गलती बता रहे हैं। वहीं शासन ने जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग ने साल 2021 में जेम पोर्टल के माध्यम से ब्लैक लिस्टेड कंपनियों से लैपटॉप खरीदे थे। हापुड़ के सीएमओ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि यह मामला उनके समय का नहीं है। उनके चार्ज लेने से पहले यह खरीद की गई थी। मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700






























