👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के सेगेवाड़ा इलाके में घर के बाहर खड़ी दो साइकिलों में से एक साइकिल को संदिग्ध ने पार कर दिया। संदिग्ध व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी साइकिलों में से एक साइकिल निकाली और उस पर बैठकर रफूचक्कर हो गया। घटना से जुड़ा सीसीटीवी सामने आया है।
मामला सोमवार का है जब एक संदिग्ध की नजर घर के बाहर खड़ी साइकिल पर पड़ गई जिसको पार करने की तैयारी में संदिग्ध व्यक्ति जुट गया और मौका देख कर साइकिल पर हाथ साफ कर दिया। संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया।





























