हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : जनपद हापुड़ की अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांदिल्यायन मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पहुंची जहां पितरों को जल अर्पित कर निर्धनों को वस्त्र आदि दान किए और उन्हें भोजन कराया। आपको बता दें कि शनिवार से पितृपक्ष शुरू हो चुका है। पितरों को श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। इस दौरान भक्त गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पितरों को जल अर्पित करते हैं। पितृपक्ष यानी श्राद्ध का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है जहां श्राद्ध के दौरान पूर्वजों को याद कर श्रद्धा पूर्वक श्राद्ध कर्म किया जाता है। मान्यता है कि श्राद्ध ना केवल पितरों की मुक्ति के लिए किया जाता है बल्कि उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट करने के लिए भी किया जाता है। पितृपक्ष में पितरों को श्राद्ध करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
मंगलवार को अपने परिजनों के साथ हापुड़ की अपर जिलाधिकारी श्रद्धा गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंची जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर पितरों को गंगाजल अर्पित किया।





























