हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान मादक पदार्थों के चार तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के कब्जे से तीन लाख रुपए मूल्य का 30 किलोग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त कार, दस मोबाइल, 21 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड तथा 2420 रुपए नकद बरामद किए है। आरोपी उड़ीसा प्रांत से कार में छिपा कर गांजा लाते थे औऱ गुलावठी व हापुड़ तथा एनसीआर क्षेत्र में बेचते थे।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि गांजा तस्करों की पहचान आगरा के थाना एत्मादपुर बरहन के यदुवीर, पीली पोखर आगरा के मनीषा सिंह, टीकमपुरा आगरा के सौरभ सिसौदिया तथा बहादुरपुर अलीगढ़ के विकास के रुप में की गई है। धौलाना पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान चारों तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांजा तस्कर कार में छिपाकर उड़ीसा से गांजा लेकर आते है और डिमांड के अनुसार एनसीआर के जनपदों में सप्लाई करते हैं। पुलिस मोबाइल की डिटेल रिकार्ड से जनपद हापुड़ में गांजा के धंधेबाजों को खोज रही है।























