हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम नली हुसैनपुर के युवा वैज्ञानिक मौ नदीम को अमेरिका के कैलिफोर्निया में महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन डॉ ए पी जे कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया है जिन्हें 500 डॉलर भी मिले हैं। नदीम ने जुलाई के पहले हफ्ते में अपने प्रोजेक्ट के आधार पर पर भाग लिया था जिसमे नदीम ने तकनीक क्षेत्र में अपने जीवन को कैसे बनाए? और तकनीकी से जीवन आसान है, दिनों का काम सेकंडो में कैसे कर सकते हैं आदि को अपने प्रोजेक्ट को दर्शाया।
नदीम ने ए पी जे कलाम अवार्ड अपने नाम किया जिसमे नदीम को 500 डॉलर मिलें हैं। युवा वैज्ञानिक मौ नदीम इससे पहले अनेको अवार्ड जीत कर हेड कॉर्डिनेटर मेरठ कालेज मेरठ, जिला/मंडल/राज्य स्तर पर नाम रोशन कर चुके हैं।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509






























