हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : हापुड़ के लोगों को ईडी व आई टी का खौफ कतई नहीं है और वे धड़ाधड़ कालेधन का निवेश प्रॉपर्टी में कर रहे हैं। दाढ़ी वाले समाज सेवी की एक दुकान तहसील चौपला पर है, हाल ही में उसका सौदा दो करोड़ में हुआ बताया गया है। बिचौलियों व खरीददार का नाम अभी नहीं खुला है।
हापुड़ के गोल मार्केट में मोतीगंज है। मोतीगंज का एक मकान डेढ़ करोड़ रूपए में बिका है। रजिस्ट्री होना बाकी है। हापुड़ के कोठी गेट पर अस्पताल के पास एक 28 गज की दुकान एक करोड़ रुपए में बिकी है। तहसील चोपला पर ही 5 गज की दुकान 18 लाख रुपए बिकी है। यदि सूत्रों की मानें तो गत दो माह में हापुड़ में अरबों रुपए के कालेधन का निवेश प्रॉपर्टी में हुआ है यदि सरकार पूरे मामले की जांच कराए तो सरकार को भारी राजस्व मिलेगा।
मोटरसाइकिल में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें : 8979003261





























