हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ के तत्वावधान में स्वाधीनता के अमृत महोत्सव व राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में एक पखवाड़ा तक जनपद के विभिन्न स्कूलों में खेल चेतना मेले का आयोजन किया गया,जिसके अन्तर्गत बास्केटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन ,जूडो, वॉलीबॉल ,कराटे , टेबल टेनिस, योग ,एथलेटिक्स फुटबॉल ,रस्सी-कूद, शतरंज ,खो-खो जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में संपन्न हुए । सभी खेलों में लगभग 1500 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस खेल चेतना मेले का समापन राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत एक दौड़ देश के नाम तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश टांक ( क्षेत्र संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं विशिष्ट अतिथि उपेंद्र (जिला संघचालक), डॉ विकास अग्रवाल( क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा), विशाल मित्तल (प्रांत अध्यक्ष मेरठ प्रांत), डॉ० सुदर्शन त्यागी( विभाग संयोजक), आयोजक पंकज अग्रवाल (जिला अध्यक्ष), अतिथि डॉ सुरभि गर्ग (दंत रोग विशेषज्ञ), अतिथि वैभव गर्ग, नीरज अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार (अंतर्राष्ट्रीय शूटर) आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन के उपरांत हरी झण्डी दिखा कर दौड़ प्रारंभ कराई। डॉ विकास अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में क्रीड़ा भारती के बारे में बताया कि खेल-खिलाड़ियों को समर्पित संस्था हैं जो निस्वार्थ भाव से समाज के सहयोग से उन खेल प्रतिभाओं को उभारने और निखारने का प्रयास कर रही है जो साधनों की कमी से आगे नहीं बढ़ पाते हैं।उन्होंने बताया, यह भारत जागो दौड़ कोई प्रतियोगिता नहीं है, हमें सभी को साथ लेकर दौड़ना है, देश के लिए जोड़ना हैं।मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश टांक ने कहा कि खेलों में रुचि हो तो स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। उन्होंने बताया कि सरकार फिट इंडिया फिट मूवमेंट जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, इनसे पता चलता है कि हमारी वर्तमान भारत सरकार भी खेलों के प्रति गंभीर है। कार्यक्रम में सबसे अधिक प्रतिभागी पर प्रथम स्थान इंडस ग्लोबल पब्लिक स्कूल कुचेसर रोड चौपला, द्वितीय स्थान श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, तृतीय स्थान एल एन पब्लिक स्कूल का रहा। कार्यक्रम संयोजक कुमारी कनक गुप्ता, अमित सिंघल ने संचालन किया। जिला सचिव मनप्रीत खैरा, नगर अध्यक्ष सुबोध त्यागी, दीपांशु गर्ग 13 खेलो के पुरस्कार वितरित में सहयोग किया।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























